सिंगनेट गेम्सEnglish

कचुफूल (जजमेंट): नियम और ऑनलाइन कैसे खेलें

कचुफूल, जिसे जजमेंट या कचु फूल भी कहते हैं, बोली वाला ताश का खेल है — पहले बोलिए कितने हाथ बनाएँगे, फिर ठीक उतने ही बनाइए, न एक ज़्यादा न एक कम। हर खिलाड़ी अपने लिए खेलता है। सिंगनेट गेम्स पर WhatsApp पर एक लिंक भेजिए और ब्राउज़र में खेलिए; खाली सीटों पर बॉट खेलते हैं।

अभी कचुफूल खेलें

मुफ़्त · न ऐप · न लॉगिन · हिंदी और English

कैसे खेलें

  1. चार खिलाड़ी, हर कोई अपने लिए, 52 पत्तों की पूरी गड्डी। इक्का सबसे बड़ा।
  2. हर बाज़ी में पत्तों की गिनती बदलती है: 7, फिर 6, 5, 4, 3, 2 और 1, फिर दोबारा 7 से।
  3. रंग (ट्रम्प) नाम के क्रम से घूमता है: का — काली (हुकुम), चु — चुकट (ईंट), फू — फूली (चिड़ी), ल — लाल (पान), फिर वापस हुकुम।
  4. पत्ते बँटने के बाद बाँटने वाले के दाईं ओर वाले से शुरू करके हर कोई बोली लगाता है कि वह कितने हाथ बनाएगा — शून्य से लेकर हाथ के पत्तों तक।
  5. बाँटने वाला सबसे आख़िर में बोलता है और ऐसी बोली नहीं लगा सकता जिससे सबकी कुल बोली पत्तों की गिनती के बराबर हो जाए। इसलिए कोई न कोई ज़रूर चूकता है।
  6. पहला हाथ बाँटने वाले के दाईं ओर वाला चलता है। चला हुआ रंग हो तो वही डालना ज़रूरी है, वरना कोई भी पत्ता।
  7. सबसे बड़ा रंग का पत्ता हाथ जीतता है; रंग न पड़ा हो तो चले हुए रंग का सबसे बड़ा पत्ता। जो हाथ जीतता है, अगला हाथ वही चलता है।
  8. अंक: ठीक बोली जितने हाथ बनाए तो 10 + बोली। कम या ज़्यादा बने तो 0। शून्य बोलकर एक भी हाथ न बनाया तो 10 अंक।

टिप्स

सवाल-जवाब

क्या कचुफूल और जजमेंट एक ही खेल है?

हाँ, एक ही खेल है। हिंदी नाम रंगों के क्रम से बना है: काली, चुकट, फूली, लाल।

बाँटने वाला कोई एक बोली क्यों नहीं लगा सकता?

अगर कुल बोली पत्तों के बराबर हो जाए तो सबकी बोली पूरी हो सकती है। इसलिए आख़िर में बोलने वाले बाँटने वाले के लिए वह एक संख्या बंद रहती है।

हर बाज़ी में कितने पत्ते बँटते हैं?

पहली बाज़ी में सात, फिर हर बाज़ी में एक कम, एक तक। उसके बाद फिर सात से शुरू।

कितने लोग खेल सकते हैं?

चार सीटें हैं। खाली सीटों पर बॉट खेलते हैं, इसलिए एक, दो या तीन दोस्तों के साथ या अकेले भी खेल सकते हैं।

क्या अकाउंट बनाना पड़ेगा?

नहीं। लिंक खोलिए, नाम लिखिए और खेलिए। न लॉगिन, न पैसा।

अभी कचुफूल खेलें

और खेल

टीम वाले ताश के खेल

ताश — हर खिलाड़ी अपने लिए

बोर्ड गेम

मुफ़्त — कोई सट्टा नहीं, कोई असली पैसा नहीं। प्रस्तुति: SingNet